एशिया कप 2025, एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा आयोजित होने वाला 17वां संस्करण है जो 9 सितंबर से 28 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। 2026 टी20 विश्व कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए इस टूर्नामेंट को टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। एशिया कप, एशिया महाद्वीप का एक मुख्य महाद्वीपीय टूर्नामेंट है जिसका आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा किया जाता है। एशियन क्रिकेट काउंसिल, जो एशिया में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने और एशियाई टीमों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है, इस टूर्नामेंट के माध्यम से क्षेत्रीय क्रिकेट को एक नई पहचान देने का प्रयास करती है। आगे हम एशिया कप 2025 के शेड्यूल, टीमों, प्रारूप, और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
एशिया कप 2025: मुख्य जानकारी
तारीख, मेजबान और प्रारूप
तारीख: 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025
मेजबान: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – मूल रूप से भारत को मेजबानी दी गई थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच राजनैतिक तनाव के कारण UAE को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना गया।
प्रारूप: टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I)
भाग लेने वाली टीमें और मैचों की संख्या
टीमें: 8 (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, UAE, ओमान, हांगकांग)
मैचों की संख्या: कुल 19 मैच
मैच वेन्यू और वर्तमान चैंपियन
स्थान: दुबई (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम – 11 मैच, जिसमें फाइनल शामिल), अबू धाबी (शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम – 8 मैच)
वर्तमान चैंपियन: भारत (2023 में श्रीलंका को हराकर 8वां खिताब जीता)
एशिया कप 2025: टूर्नामेंट का प्रारूप
एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा लेंगी
फुल मेम्बर: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान
क्वालिफायर: यूएई, ओमान, हांगकांग
इन टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है:
| ग्रुप A | ग्रुप B |
|---|---|
| भारत | श्रीलंका |
| पाकिस्तान | बांग्लादेश |
| यूएई | अफगानिस्तान |
| ओमान | हांगकांग |
ग्रुप स्टेज और सुपर फोर रूल्स व फाइनल मैच की जानकारी
ग्रुप स्टेज: प्रत्येक ग्रुप की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर में प्रवेश करेंगी।
सुपर फोर: सभी टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
फाइनल: 28 सितंबर 2025 को दुबई में।
एशिया कप 2025: पूरा मैच शेड्यूल और टाइमिंग
ग्रुप स्टेज मैच: डेट, समय और वेन्यू
1. अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग
दिनांक: 9 सितम्बर 2025
स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
2. यूएई vs भारत
दिनांक: 10 सितम्बर 2025
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
3. बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग
दिनांक: 11 सितम्बर 2025
स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
4. ओमान vs पाकिस्तान
दिनांक: 12 सितम्बर 2025
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
5. बांग्लादेश vs श्रीलंका
दिनांक: 13 सितम्बर 2025
स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
6. भारत vs पाकिस्तान
दिनांक: 14 सितम्बर 2025
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
7. यूएई vs ओमान
दिनांक: 15 सितम्बर 2025
स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
8. हॉन्ग कॉन्ग vs श्रीलंका
दिनांक: 15 सितम्बर 2025
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
9. अफगानिस्तान vs बांग्लादेश
दिनांक: 16 सितम्बर 2025
स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
10. यूएई vs पाकिस्तान
दिनांक: 17 सितम्बर 2025
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
11. अफगानिस्तान vs श्रीलंका
दिनांक: 18 सितम्बर 2025
स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
12. भारत vs ओमान
दिनांक: 19 सितम्बर 2025
स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
सुपर फोर स्टेज मैच: डेट, समय और वेन्यू
13. सुपर फोर मैच 1 (B1 vs B2)
दिनांक: 20 सितंबर 2025
स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
14. सुपर फोर मैच 2 (A1 vs A2)
दिनांक: 21 सितंबर 2025
स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
15. सुपर फोर मैच 3 (A2 vs B1)
दिनांक: 23 सितंबर 2025
स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
16. सुपर फोर मैच 4 (A1 vs B2)
दिनांक: 24 सितंबर 2025
स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
17. सुपर फोर मैच 5 (A2 vs B2)
दिनांक: 25 सितंबर 2025
स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
18. सुपर फोर मैच 6 (A1 vs B1)
दिनांक: 26 सितंबर 2025
स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
फाइनल मैच: डेट, समय और वेन्यू
19. फाइनल (सुपर फोर टीम 1 vs सुपर फोर टीम 2)
दिनांक: 28 सितंबर 2025
स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समय: 7:30 PM IST | 2:00 PM GMT | 6:00 PM स्थानीय
महत्वपूर्ण नोट:
- सभी मैच IST (भारतीय मानक समय) शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला महत्वपूर्ण जानकारी
मैच डेट, समय और वेन्यू
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की महत्वपूर्ण जानकारी
- तारीख: 14 सितंबर 2025 (रविवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (IST)
- स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
- यह मुकाबला हमेशा की तरह टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। इतिहास गवाह है कि जब-जब भारत-पाकिस्तान का मैच होता है टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट की व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड स्थापित होते हैं। इसके अलावा अगर दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में रहती हैं तो सुपर-4 में फिर भिड़ सकती हैं, और दोनों फाइनल में पहुँच गई तो तीसरी बार आमना-सामना देखने को मिल सकता है।

भारत-पाकिस्तान एशिया कप T-20 में Head-to-Head:
अब तक एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें 3 बार (2016, 2022) आमने-सामने आ चुकी हैं जिसमें से दो बार भारत ने व एक बार पाकिस्तान ने विजय हॉसिल की है।
- भारत ने दो बार जीत दर्ज की है (2016 व 2022 ग्रुप स्टेज)
- पाकिस्तान एक बार विजयी (2022 सुपर 4)
इस बार का एशिया कप टी-20 प्रारूप में होने वाला है जिसमें बहुत ज्यादा अनिश्चितता बनी रहती है तो दोस्तो आपको क्या लगता है मौजूदा चैम्पियन भारत अपनी बादशाहत कायम रख पाएगा या फिर पाकिस्तान, श्रीलंका व अफगानिस्तान जैसी टीमें इस बार खिताब पर अपनी दाबेदरी पेश करेंगी।
क्रिकेट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए cricfad के साथ जुडे रहिए और आपको क्या लगता है एशिया कप 2025 का चैम्पियन कौन बनेगा कमेंट करके जरूर बताईये।